Ind vs Pak T20 World Cup: ‘हमने बेहद खराब क्रिकेट खेला…’, भारत के खिलाफ हार पर बोले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा, अपने देश की जनता को लेकर भी कह दी बड़ी बात
Ind vs Pak T20 World Cup: भारतीय टीम ने ICC मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मैच में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित किया, और शानदार प्रदर्शन के साथ सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली।
salman agha/ image source: x
- भारत की 61 रन से जीत
- ईशान किशन की शानदार पारी
- पाकिस्तान 114 रन पर ढेर
Ind vs Pak T20 World Cup: नई दिल्ली: भारतीय टीम ने ICC मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मैच में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित किया, और शानदार प्रदर्शन के साथ सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। इस टकराव में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें ईशान किशन ने 77 रन की तूफानी पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड जीत लिया।
पाकिस्तानी टीम को जवाब में सिर्फ 114 रन बनाने का मौका मिला और वे अपने सभी विकेट 18 ओवरों में ही खो बैठे। भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने बेहतरीन काबू रखा, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइन-अप बुरी तरह ढेर हो गया। यह भारत की टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं जीत है।
Salman Ali Agha Reaction: पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा ?
भारत के मैच जीतने के बाद भारत में जश्म मनाया जा रहा है। वहिं, पाकिस्तान के फैंस नाराज हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के कप्तान से जब मैच हारने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफाई पेश की। सलमान अली सागा ने कहा, ‘यह हार हमारे लिए वाकई बेहद शर्मनाक है। हमने बेहद खराब क्रिकेट खेला। आज बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, सब कुछ हमारे लिए बुरा रहा। लेकिन हम अगले मैच में खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे और हमारा ध्यान सिर्फ एक मैच पर नहीं है; हमारा ध्यान विश्व कप जीतने और पाकिस्तान की जनता को खुश करने पर है।’
ईशान किशन ने 40 गेदों में बनाए 77 रन
बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गिए ICC मेन्स T20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने इस मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत से देश भर में खुशी की लहर है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ind Vs Pak Match: सूर्या की सेना ने लगाई पाकिस्तान की ‘लंका’, देशभर में खुशी की लहर, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
- Vande Bharat: टीपू सुल्तान पर संग्राम, मचा राजनीतिक घमासान! एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में लाया भूचाल
- Ishan Kishan Wedding News : इधर बल्ले से तूफ़ान, उधर रिश्ते पर मुहर, इस मशहूर मॉडल से शादी करेंगे ईशान किशन

Facebook


