India US Trade Deal: ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों से धोखा ? प्रियंका और राहुल गांधी ने उठाए सवाल, राहुल बोले-मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है….
India US Trade Deal: बीते दिन भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है।
priyanka/ image source: ani x handle
- अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया टैरिफ अब 18% से लागू
- टैरिफ अब 18% से लागू
- राहुल गांधी ने किया हमलावर बयान
India US Trade Deal: नई दिल्ली: बीते दिन भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशई जताई है। बताते चलें कि भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर है।
US India Trade Deal: राहुल गांधी ने क्या कहा ?
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है…अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।”
प्रियंका भी हुईं हमलावर
वहीं प्रियंका गांधी ने सोशल मीडियो प्लैटफॉर्म एक्स पर सरकार से सवाल पूछा। प्रियंका ने लिखा, अमेरिका की ओर से कहा गया है, “अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट अब भारतीय बाजार में बिकेंगे जिससे ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा। इस डील से ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए फायदा सुनिश्चित किया है।” भारत के करोड़ों किसान जानना चाहते हैं कि इस व्यापार समझौते की शर्तें क्या हैं? क्या मोदी सरकार भारतीय कृषि क्षेत्र को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोलने जा रही है? क्या सरकार भारतीय किसानों को अमेरिकी कंपनियों के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा में झोंकेगी? क्या हमारे किसानों के हितों से समझौता किया गया है? जनता के सामने तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
अमेरिका की ओर से कहा गया है, “अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट अब भारतीय बाजार में बिकेंगे जिससे ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा। इस डील से ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए फायदा सुनिश्चित किया है।”
भारत के करोड़ों किसान जानना चाहते हैं कि इस व्यापार समझौते की शर्तें क्या हैं? क्या…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 3, 2026
PM Modi on India US Trade Deal: सोशल मीडिया पर पीएम ने जताई खुशी
बता दें कि, बीती रात पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
When two large economies and the…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा-अब दोनों को फायदा होगा
अमेरिका के US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया है, US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बयान जारी कर कहा कि टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर कम करने की घोषणा के लिए भारत और अमेरिका को बधाई दी जानी चाहिए। चैंबर के अनुसार, इस पहल से अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के साथ-साथ वर्कर्स को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसे एक बड़े और व्यापक ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में पहला अहम कदम बताया गया है, जिससे प्राइवेट सेक्टर के बीच सहयोग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। US चैंबर ने यह भी कहा कि वह इस डील की विस्तृत शर्तों की समीक्षा के लिए उत्सुक है।
US Chamber of Commerce says, “We congratulate the U.S. and Indian governments on their announcement to reduce tariffs and non-tariff barriers that will benefit American and Indian companies and workers in both great nations. We appreciate the efforts of President Trump and Prime… pic.twitter.com/cL6lDGHLht
— ANI (@ANI) February 2, 2026

Facebook


