जितने भी राज्यों में चुनाव हुआ, उनमें से केवल बंगाल में हिंसा देखी गई- अधीर

जितने भी राज्यों में चुनाव हुआ, उनमें से केवल बंगाल में हिंसा देखी गई- अधीर

जितने भी राज्यों में चुनाव हुआ, उनमें से केवल बंगाल में हिंसा देखी गई- अधीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 8, 2021 2:56 am IST

कोलकाता, आठ अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनमें से हिंसा की घटनाएं केवल पश्चिम बंगाल में हुई और इसके लिए भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है।

पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, गृह मंत्री ताम्रध्वज भी पहुंचे टीका लगवाने

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल ईकाई के अध्यक्ष चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, हालांकि इस बार अब तक हुए तीन चरणों के चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा की ऐसी घटनाएं कम रहीं और इसका श्रेय निर्वाचन आयोग (ईसी) को जाता है।

पढ़ें- शवों के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का उपचार, रायप…

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के अलावा तीन अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुआ लेकिन बूथ पर कब्जा करना, खूनखराबा और हमले की घटनाएं केवल हमारे राज्य में सुनी गई।’’

पढ़ें- सीएम भूपेश आज मेकाहारा में लगवाएंगे कोरोना का ट…

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा कि केवल केंद्रीय बलों के जवान ही चुनाव के दौरान हर अप्रिय घटना को नहीं रोक सकते और इसकी जिम्मेदारी राज्य पुलिस पर भी बनती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन पश्चिम बंगाल में तीसरी ताकत के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

पढ़ें- अभी भी है समय… जल्द से जल्द खरीद लें जरूरी सा…

उन्होंने कहा कि कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 28 फरवरी को गठबंधन की रैली में भारी संख्या में लोग ‘‘फासीवादी और अलोकतांत्रिक’’ ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए। चौधरी ने कहा कि यह दिलचस्प है कि टीएमसी और भाजपा दोनों यह कह रही हैं कि चुनाव में उनका लक्ष्य 200 सीटें जीतने का है।

 


लेखक के बारे में