राजधानी पुलिस ने तैयार की नए गुंडे बदमाशों की सूची, लिस्ट में 18 शातिरों का नाम शामिल
राजधानी पुलिस ने तैयार की नए गुंडे बदमाशों की सूची, लिस्ट में 18 शातिरों का नाम शामिल! raipur police prepared a list of new goons
MLA Anant Singh
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी पुलिस ने गुंडा बदमाशों की सूची जारी की है। शहर के 8 थानों के 18 नए गुंडा बदमाशों को सूची में शामिल किया गया है। वहीं 18 पुराने सुधरे चके बदमाशों के नाम को हटा दिया गया है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Read More: पहली बार कलेक्टर बनी टीना डाबी, इस जिले की मिली जिम्मेदारी, हाल ही में हुआ था दूसरी शादी
पुलिस के मुताबिक अलग-अलग थाना की पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बार बार चेतावनी के बाद भी अपराधिक कृत्य नहीं छोड़ने वाले 18 नए गुंडा बदमाशों की सूची जारी की है। जिसमें खमतराई थाना में 02, कोतवाली में 04, गोलबाजार में 2, माना में 01, गुढ़ियारी में 05, नेवरा में 02, पुरानी बस्ती 02 नाम जोड़े गए है।
Read More: जिले के दो पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, आरोपी के साथ किए थे ये कांड
बता दें कि राजधानी में आए दिन लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटना सामने आ रहे है। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है।

Facebook


