CLOSED

Today Live and Breaking News 21st DEC 2025: पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत, अंडर-19 एशिया कप में भारत को 191 रन से हराया

Today Live and Breaking News 21st DEC 2025: पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत, अंडर-19 एशिया कप में भारत को 191 रन से हराया

Today Live and Breaking News 21st DEC 2025: पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत, अंडर-19 एशिया कप में भारत को 191 रन से हराया

today live and breaking update 21 dec/ image source: IBC24

Modified Date: December 21, 2025 / 11:45 pm IST
Published Date: December 21, 2025 9:29 am IST

Today Live and Breaking News Updates 21st DEC 2025:   IND U19 vs PAK U19 Highlights भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल (Under-19 Asia Cup) में 172 रन की पारी खेलने वाले समीर मिन्हास ने पाकिस्तान (PAK) के क्रिकेट गलियारों के इस भरोसे को सही साबित किया कि यह सलामी बल्लेबाज भविष्य का बड़ा स्टार बनने की काबिलियत रखता है। उनकी 113 गेंद की यह पारी टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी भी रही जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता।

IND U19 vs PAK U19 Highlights उनके पिता काशिफ मिन्हास पाकिस्तान के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर रह चुके हैं, उन्होंने समीर और उनके बड़े भाई अराफात की प्रतिभा को बहुत पहले पहचान लिया था। अराफात 2023 से 2024 के बीच पाकिस्तान के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और बेहतर सुविधाओं की तलाश में परिवार ने लाहौर का रुख किया था। परिवार को हमेशा यह भरोसा रहा कि समीर भी जल्द ही उनके नक्शेकदम पर चलेंगे।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।