Ujjain Crime News: शादी के दौरान अजीबोगरीब वाक्या! चटनी गिराकर भटकाया दुल्हन की मां का ध्यान, फिर.. दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम
उज्जैन के तिरुपति गार्डन में चल रहे शादी समारोह की खुशी उस समय अफरातफरी में बदल गई, जब सांसी गिरोह के एक सदस्य ने टमाटर की चटनी गिराकर दुल्हन की …

Ujjain Crime News
- शादी में ध्यान भटका कर की बड़ी चोरी।
- CCTV फुटेज की तस्वीरों ने खोला राज।
- पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आभूषण बरामद।
Ujjain Crime News: उज्जैन: मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन में शादी समारोहों को निशाना बनाने वाले सांसी गिरोह की हरकतें एक बार फिर सामने आई हैं। इस बार दुल्हन की मां को टमाटर की चटनी गिराकर विचलित किया गया और मौका पाते ही आरोपी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी से भरा पर्स उड़ा ले गए। घटना 1 नवंबर 2025 की है, जिसकी एफआईआर थाना जीवाजीगंज में दर्ज कर ली गई है।
कैसे हुई पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, बबिता जुनवाल पति कमल जुनवाल की बेटी प्रिया का शादी समारोह तिरुपति गार्डन, मंगलनाथ रोड पर चल रहा था। बारात शारदा होम्स कॉलोनी, आगर रोड, उज्जैन से आई थी। रिसेप्शन के दौरान दूल्हा-दुल्हन मंच पर मौजूद थे और बबिता अपनी बहू राखी के साथ गार्डन में कुर्सी पर बैठी थीं।
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी साड़ी पर टमाटर की चटनी डाल दी। जब वो कपड़े साफ करने उठीं और थोड़ी देर बाद लौटीं तो उनका पर्स वहां से गायब था। पर्स में सोने के 02 जोड़ी टॉप्स, सोने का 01 नाक का काटा, सोने का 01 मंगलसूत्र, चांदी की 01 जोड़ी पायल, चांदी की 06 बिछियाँ, नकद 10,000 रुपए, कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपए से अधिक का माल चोरी हुआ।
CCTV में युवक एक बच्चे के साथ दिखा
थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के अनुसार CCTV फुटेज में काली जैकेट पहने एक युवक और उसके साथ एक बच्चा दिखाई दिया, जो महिला का पर्स उठाकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हुआ। प्रारंभिक जांच में मामला सांसी गिरोह की करतूत होने की पुष्टि हुई। CCTV के आधार पर युवक की पहचान राजगढ़ जिले के ग्राम गुलखेड़ी निवासी राज पिता प्रहलाद सिसौंदिया (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस की कार्यवाई
पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वो फरार हो गया। घर की तलाशी में चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिसमें सोने-चांदी के सभी आभूषण और 10,000 रुपए की नगदी सहित चोरी में उपयोग किया गया बैग बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। दबिश के बाद से आरोपी राज सिसौंदिया फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें
- मतगणना से पहले भाजपा मुख्यालय में खास तैयारी, बन रहे मिठाई और ये स्वादिष्ट पकवान, देखें वीडियो
- ‘इस बार बिहार में बदलाव होग’ मतगणना से पहले सीपीआई नेता दीपांकर भट्टाचार्य का दावा, कहा- 2020 का अनुभव अच्छा नहीं रहा
- क्या तेजस्वी यादव लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक? राघोपुर विधानसभा सीट पर हाई‑वोल्टेज मुकाबला, शुरुआती रुझान जल्द
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना उज्जैन के तिरुपति गार्डन, मंगलनाथ रोड स्थित एक शादी समारोह में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: A bizarre incident at a wedding! A man spilled chutney and distracted the bride's mother, then committed this horrific act
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm