Police Holi in Ujjain: होली मिलन समारोह! सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली फाग, जमकर उड़ाई गुलाल
Police Holi in Ujjain: होली मिलन समारोह! सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली फाग, जमकर उड़ाई गुलाल |

Police Holi in Ujjain | Source : IBC24
- उज्जैन में पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली।
- मुख्यमंत्री ने वाटर कैनन के माध्यम से होली का आनंद लिया।
इंद्रेश सूर्यवंशी/उज्जैन। Police Holi in Ujjain: होली के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली और उन पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने वाटर कैनन के माध्यम से होली का आनंद लिया और पुलिसकर्मियों के साथ हर्षोल्लास से पर्व मनाया। इस कार्यक्रम में उज्जैन जिले के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे, जिन्होंने गुलाल उड़ाकर, नाच-गाकर इस उत्सव को मनाया।
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और भर्तियों पर बोले मुख्यमंत्री मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी 48 घंटे की कठोर ड्यूटी के बाद भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा, "वे भी इंसान हैं, उनकी भी भावनाएं होती हैं। इसलिए उनके उत्साहवर्धन के लिए मैं इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।"
मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा कि आरक्षक, सब-इंस्पेक्टर और अन्य विभागीय पदों पर भर्ती में आ रही विसंगतियों को दूर किया जा रहा है, और धीरे-धीरे सभी पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भावना है कि सभी पुलिसकर्मियों के पास अपना निजी मकान हो। इसके लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पुलिसकर्मियों के बीच इस तरह के आयोजन से संबंधों में मजबूती आती है और उनका मनोबल बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उज्जैन पुलिस की कठिन ड्यूटी और सेवा भावना की भी सराहना की।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के पुलिस होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ फूलों की होली खेली और पुष्प वर्षा की। उन्होंने वाटर कैनन के माध्यम से भी होली का आनंद लिया और पुलिसकर्मियों के साथ खुशी से इस पर्व को मनाया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Holi Milan Samaroh! CM Dr. Mohan Yadav played phaag with policemen, threw gulal with great enthusiasm
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm