Nitin Gadkari in Ujjain: फोरलेन का लोकार्पण कर महाकाल मंदिर पहुंचे नितिन गडकरी, बोले- ‘महाकालेश्वर के दर्शन मेरा परम सौभाग्य’
Nitin Gadkari in Ujjain: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे।

Nitin Gadkari in Ujjain | Source : IBC24
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे।
- इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना के तहत बने बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया।
- यह फोरलेन बदनावर के ग्राम खेड़ा गांव के पास तैयार किया गया है।
इंद्रेश सूर्यवंशी/उज्जैन। Nitin Gadkari in Ujjain: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना के तहत बने बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया। यह फोरलेन बदनावर के ग्राम खेड़ा गांव के पास तैयार किया गया है। लगभग 1352 करोड़ रुपए की लागत से बने 69.1 किलोमीटर लंबे इस बड़नगर-बदनावर हाईवे का लोकार्पण गडकरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ किया।
फोरलेन के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। महाकाल मंदिर में केंद्रीय मंत्री का स्वागत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से किया गया।
सांसद अनिल फिरोजिया और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह का उत्तरीय वस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “महाकालेश्वर के दर्शन करना मेरा परम सौभाग्य है। बाबा से प्रार्थना है कि वे मुझे देश और समाज के लिए और अच्छे कार्य करने की शक्ति दें। निश्चित रूप से बाबा का आशीर्वाद अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा देता है।”
https://www.youtube.com/watch?v=ymTiZOTjmyo
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नितिन गडकरी बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण करने के लिए उज्जैन आए थे और उसके बाद उन्होंने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Nitin Gadkari reached Mahakal temple, said- 'It is my great fortune to visit Mahakaleshwar'
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm