UP Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने युवतियों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई लड़कियों की मौत, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

UP Road Accident News: सुलतानपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई।

UP Road Accident News: तेज रफ्तार कार ने युवतियों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई लड़कियों की मौत, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

UP Road Accident News/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: August 3, 2026 / 10:55 pm IST
Published Date: August 3, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुलतानपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो युवतियों को कुचला।
  • हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई दोनों युवतियों की मौत।
  • पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार चालक की तलाश में जुट गई है।

UP Road Accident News: सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पार्वती (22) और मनकी (21) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ भीषण हादसा?

पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां सैफुल्लागंज से टाटियानगर चौराहे की ओर जा रही थीं, कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (UP Road Accident News) पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया हालांकि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

UP Road Accident News: एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.