Chhattisgarh Industrial Park: छत्तीसगढ़ के 4 नए इंडस्ट्रियल पार्क में बिलासपुर OUT! उद्योगपतियों का फूटा गुस्सा, सरकार से पूछे बड़े सवाल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना में बिलासपुर का नाम शामिल नहीं होने पर उद्योग संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मजबूत औद्योगिक आधार, बेहतर कनेक्टिविटी और उपलब्ध भूमि के बावजूद शहर की अनदेखी की गई है।

Chhattisgarh Industrial Park: छत्तीसगढ़ के 4 नए इंडस्ट्रियल पार्क में बिलासपुर OUT! उद्योगपतियों का फूटा गुस्सा, सरकार से पूछे बड़े सवाल

Chhattisgarh Industrial Park :

Modified Date: August 3, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बाहर होने पर बिलासपुर में नाराजगी।
  • उद्योग संगठनों ने सरकार पर शहर की अनदेखी का आरोप लगाया।
  • जिला प्रशासन ने कहा- नए प्रस्ताव मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर : Chhattisgarh Industrial Park :  प्रदेश में चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की तैयारी है लेकिन इस सूची से बिलासपुर का नाम गायब है। इसे लेकर अब उद्योग संगठनों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मजबूत औद्योगिक आधार, बेहतर कनेक्टिविटी और उपलब्ध जमीन के बावजूद बिलासपुर की अनदेखी की गई है।

बिलासपुर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र

राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से राजनांदगांव के पटेवा, धमतरी के धूमपाली, जांजगीर-चांपा के सलखन और बस्तर के नियानार में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित करने का निर्णय लिया है लेकिन इस सूची में बिलासपुर का नाम नहीं है। इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ और जिला उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उद्योग संगठनों का कहना है कि बिलासपुर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।

शहर को योजना से बाहर रखना समझ से परे

यहां एसईसीएल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय और एनटीपीसी जैसे बड़े संस्थान मौजूद हैं। सिरगिट्टी, सिलपहरी और तिफरा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 500 छोटी-बड़ी इकाइयां संचालित हैं फिर भी शहर को योजना से बाहर रखना समझ से परे है। उद्यमियों का सीधा आरोप है कि उद्योग विभाग को शहर के विकास की चिंता ही नहीं है। . साथ ही सरकार कहती है कि नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने और जब ऐसा अवसर आता है तो सरकार ही पीछे हट जाती ह

एसईसीएल, रेलवे जोन और एनटीपीसी की मौजूदगी

उद्योग संगठनों का कहना है कि यदि बिलासपुर का नाम सूची से बाहर है तो सरकार को चयन सूची की दोबारा समीक्षा कर संशोधन करना चाहिए वहीं जिला प्रशासन का कहना है बिलासपुर में इंडस्ट्रियल ग्रोथ का स्कोप बहुत ज्यादा है। सेलर और बरतोरी में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे है। ऐसे में जो भी संभावित उद्योग विकास की योजनाएं हैं उन पर काम जरूर किया जाएगा। स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के चयन का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया गया है यदि शासन से कोई नया प्रस्ताव या निर्देश प्राप्त होता है तो उसके अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बिलासपुर को आखिर इस महत्वाकांक्षी योजना से बाहर क्यों रखा गया

अब बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र माने जाने वाले बिलासपुर को आखिर इस महत्वाकांक्षी योजना से बाहर क्यों रखा गया और क्या उद्योग संगठनों की मांग पर सरकार चयन सूची में बदलाव करेगीइसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.