संभल में किला संरक्षित करने के लिए 21 लोगों को भूखंड आवंटित
संभल में किला संरक्षित करने के लिए 21 लोगों को भूखंड आवंटित
संभल (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले की संभल तहसील में स्थित सौंधन के ऐतिहासिक किले का संरक्षण करने के लिए किले के भीतर रह रहे 21 परिवारों को 100 वर्ग मीटर के भूखंड आवंटित किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है।
उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि किले के अंदर लोगों के रहने की वजह से इसके संरक्षण को लेकर चुनौती बनी हुई थी। ऐसे में सरकार ने सीधे लोगों को हटाने के बजाय पहले उनके पुनर्वास का रास्ता चुना और 21 परिवारों को भूखंड आवंटित किए।
संभल को कल्कि नगरी और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के मद्देनजर सौंधन का ऐतिहासिक किला पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यह किला मुगलकालीन है और इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां के शासन काल में हुआ था।
चंद्र ने बताया कि सौंधन किला एएसआई संरक्षित स्थल है और इसको संरक्षित करने का प्रयास बहुत समय से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज एक कार्यक्रम में भूखंड आवंटन पत्र सौंपे गए हैं।
भाषा सं राजेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


