प्रतापगढ़ में यातायात बाधित करने, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 23 लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में यातायात बाधित करने, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 23 लोग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में यातायात बाधित करने, पुलिस पर हमला करने के आरोप में 23 लोग गिरफ्तार
Modified Date: February 3, 2026 / 09:23 am IST
Published Date: February 3, 2026 9:23 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) प्रतापगढ़ जिले की मानिकपुर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में नौ महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि पुलिस ने थाना मानिकपुर की निवासी साहूमई बिछलहता की तहरीर पर 30 जनवरी को उसके 22 वर्षीय बेटे को धोखे से जहर खिलाने और उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा में उसकी मौत होने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के अंतर्गत अमन सोनकर, बब्बू पटेल और विनोद पटेल सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

एएसपी ने बताया कि युवक के पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों के बहकावे में आकर रविवार को कुछ लोगों ने उसके शव को लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रखकर यातायात बाधित करने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्वक रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान भीड़ ने उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला किया तथा सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में थाना मानिकपुर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में 25 नामजद और 25-30 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद नौ महिलाओं सहित कुल 23 आरोपियों को क्षेत्र के बिटियन मेला ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं. आनंद गोला

गोला


लेखक के बारे में