UP Road Accident News: चाचा-भतीजे समेत इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ भयावह हादसा

UP Road Accident News: बरेली जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

UP Road Accident News: चाचा-भतीजे समेत इतने लोगों की मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ भयावह हादसा

Mirzapur Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 16, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: June 16, 2026 3:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में चाचा-भतीजे समेत 3 लोगों की हुई मौत।
  • पुलिस ने तीनों के शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।

UP Road Accident News: बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेंथल-जादोपुर मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।  पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मदेव स्थल पर मेला लगा था, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। उन्होंने बताया कि मुड़िया विशन सहाय गांव निवासी सुरेंद्र पाल (18) आठ जून को हिमाचल प्रदेश से मजदूरी कर लौटा था और अपने रिश्ते के भतीजे भानु प्रताप (13) के साथ मेला देखने गया था।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारी ने बताया कि लौटते समय ब्रह्मदेव स्थल से करीब 400 मीटर दूर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। (UP Road Accident News) उन्होंने बताया कि हादसे में साइकिल सवार दोनों लोग और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

UP Road Accident News: पुलिस के अनुसार, राहगीरों से मिली सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां भानु प्रताप और मोटरसाइकिल सवार पुष्पेंद्र (22) को मृत घोषित कर दिया। (UP Road Accident News) पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र पाल को जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.