Ayushman Yojana Eligiblity: आयुष्मान योजना में क्या आपका नाम है? सिर्फ एक क्लिक में पता करें कि आपको 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा या नहीं
Ayushman Yojana Eligiblity:आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए योग्य है या नहीं, तो अपनी पात्रता, मिलने वाले लाभ और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया आसानी से ऑनलाइन जांच सकते हैं।
(Ayushman Yojana Eligiblity/ Image Credit: AI-generated)
- ₹5 लाख तक का सालाना फ्री इलाज मिलता है
- योजना की शुरुआत 2018 में हुई थी
- कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी और निजी अस्पतालों में
नई दिल्ली: Ayushman Yojana Eligiblity: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना (PMJAY) भारत सरकार की एक बड़ी स्वास्थ्य योजना है। जिसे साल 2018 में शुरू किया गया था। इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलता है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है।
किन लोगों को मिलता है लाभ?
इस योजना की पात्रता मुख्य रूप से सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 (SECC 2011) के आधार पर तय की जाती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मानदंड बनाए गए हैं। आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाले परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इसके दायरे में आते हैं। इसके अलावा हाल के बदलावों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी कई मामलों में बिना आय सीमा के योजना का लाभ दिया जा रहा है।
क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
आयुष्मान योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलता है। इस योजना में देशभर के हजारों सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसमें पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज भी शामिल है। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च भी कवर किए जाते हैं। जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होता है।
कैसे चेक करें पात्रता?
अगर कोई व्यक्ति जानना चाहता है कि वह इस योजना के लिए पात्र है या नहीं तो वह आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकता है। OTP वेरिफिकेशन के बाद पात्रता की स्थिति देखी जा सकती है। जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आती है वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती है।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
यदि कोई व्यक्ति पात्र पाया जाता है तो उसके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है। जिसे ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह कार्ड इलाज के समय अस्पतालों में दिखाकर कैशलेस सुविधा का लाभ लेने में मदद करता है। डिजिटल प्रक्रिया के कारण अब यह पूरी व्यवस्था पहले से अधिक आसान और तेज हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- UGC NET 2026 Admit Card: क्या आप UGC NET परीक्षा देने जा रहे हैं? एडमिट कार्ड रिलीज को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, जानिए डाउनलोड का सबसे आसान तरीका
- Twisha Sharma Case Update: त्विषा शर्मा केस में आरोपियों को बड़ा झटका, जेल में ही रहेंगे गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड
- Today Live Breaking News and Updates 16 June: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, जानिए किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Facebook


