उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 35 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 35 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - August 19, 2021 / 12:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

लखनऊ, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 35 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मेरठ में कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22787 हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 35 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त कोविड के 419 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 232727 नमूनों की जांच की गई।

भाषा सलीम शोभना

शोभना