NEET Students Missing Case: NEET की परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी घर वापस.. पुलिस और परिजनों ने शुरू की खोजबीन.. तभी आई ऐसी खबर जिसे सुनकर नहीं हुआ किसी को यकीन..

Ads

NEET Students Nikki Yadav Dead Body Recoverd Indore: NEET पुनर्परीक्षा देने के बाद लापता छात्रा का शव नर्मदा नदी में मिला, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही।

HIGHLIGHTS
  • • NEET री-एग्जाम के बाद छात्रा लापता हो गई थी।
  • • नर्मदा नदी से छात्रा का शव बरामद हुआ।
  • • पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इंदौर: NEET-UG 2026 की र्परीक्षा देने के बाद लापता हुई 20 वर्षीय छात्रा का शव नर्मदा नदी से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतका की पहचान निकिता यादव उर्फ़ निक्की के रूप में हुई है। (NEET Students Dead Body Recoverd Indore) वह इंदौर के ब्रिटिश पार्क फेज-2 क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका शव सोमवार को खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

परीक्षा देने महू गई थी निक्की यादव

पुलिस के अनुसार निकिता 21 जून को महू स्थित परीक्षा केंद्र पर NEET की पुनर्परीक्षा देने गई थी। परीक्षा के बाद उसने परिवार को फोन कर बताया था कि वह इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र पहुंच गई है और जल्द घर आ जाएगी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई जांच

एसीपी (जोन-2) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। (NEET Students Dead Body Recoverd Indore) जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवती का शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद हुआ है। पहचान होने पर मालूम चला कि शव निकिता यादव का है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मोबाइल की आखिरी लोकेशन खरगोन में मिली

पुलिस जांच में निकिता के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में मिली है। शुरुआती जांच में पता चला हैं कि निक्की महू से इंदौर आने के बजाय सीधे उस दिशा में गई थी। वह वहां कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ, इसे लेकर अभी कुछ साफ़ नहीं है। पुलिस ने कहा है कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे

FAQ 1: प्रश्न: लापता छात्रा की पहचान किस रूप में हुई है?

उत्तर: मृतका की पहचान इंदौर निवासी 20 वर्षीय निक्की यादव के रूप में हुई है।

FAQ 2: प्रश्न: छात्रा आखिरी बार कहां देखी गई थी?

उत्तर: परीक्षा के बाद उसने भंवरकुआं क्षेत्र पहुंचने की जानकारी परिवार को दी थी।

FAQ 3: प्रश्न: पुलिस मामले में क्या जांच कर रही है?

उत्तर: पुलिस मोबाइल लोकेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।