CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in
CM Yogi Adityanath News: गोरखपु: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित कन्या पूजन अनुष्ठान में दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं के चरण पखारे, उनका विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। उन्होंने दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद भी लिया। परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया। (CM Yogi Adityanath News) इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पहले प्रातःकालीन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना भी की गई।
CM Yogi Adityanath News: इस अवसर पर गोरखपुर में अपने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची चार वर्षीय एक बच्ची ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को उपहार स्वरूप ‘बुलडोजर’ भेंट किया। कानपुर की निवासी यशस्विनी सिंह के इस अनोखे उपहार को पाकर मुख्यमंत्री भी हंस पड़े।
CM Yogi Adityanath News: यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा, “आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए।” (CM Yogi Adityanath News) इसके बाद उसने एक छोटा-सा बुलडोजर (खिलौना) उनके हाथों में रख दिया। उपहार देख मुख्यमंत्री भी हंस पड़े। बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।’’
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे, तभी उनकी नजर यशस्विनी पर पड़ी जो अपने माता-पिता के साथ कानपुर से आई थी। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है और वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदंबा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने गोरखपुर आई थी। मुख्यमंत्री से मिलकर वह काफी उत्साहित नजर आई।
इन्हे भी पढ़ें:-