Firozabad Police Suspension: पुलिसवालों ने महिला के साथ किया क्रूरता, मां और बच्चे की हो गई मौत, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Ads

Firozabad Police Suspension: पुलिसवालों ने महिला के साथ किया क्रूरता, मां और बच्चे की हो गई मौत, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 09:15 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 04:06 PM IST

Firozabad Police Suspension: पुलिसवालों ने महिला के साथ किया क्रूरता, मां और बच्चे की हो गई मौत, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

HIGHLIGHTS
  • गर्भवती महिला की मौत के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित
  • महिला को कथित तौर पर लात मारने का आरोप
  • नवजात की हालत गंभीर, आगरा रेफर किया गया

फिरोजाबाद। Firozabad Police Suspension: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के आरोप लगने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

6 पुलिसकर्मी निलंबित

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह और अरविंद कुमार तथा आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

क्या है पूरा मामला? (Pregnant Woman Death UP)

Firozabad Police Suspension परिजनों के अनुसार, शिकोहाबाद के लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के मामले में पकड़ने के लिए रविवार रात करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती अंजलि (28) उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी जिस पर पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर कथित रूप से लात मार दी। इससे वह गिर गई।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया (Firozabad Pregnant Woman Death)

परिजनों के अनुसार गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे शिकोहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा

परिजनों का कहना है कि अंजलि की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गौरव को छोड़ दिया। अंजलि की मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंजलि ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसकी हालत भी गंभीर है और उसे आगरा भेजा गया है।

UP Police News अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

यह मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र का है।

कितने पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है?

आरोपों के बाद दो उप निरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

गर्भवती महिला के साथ क्या हुआ था?

परिजनों का आरोप है कि पति को पुलिस के साथ ले जाने से रोकने के दौरान पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर कथित तौर पर लात मारी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

महिला की मौत कब हुई?

अंजलि ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवजात बच्चे की हालत कैसी है?

परिजनों के अनुसार, नवजात की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।