Train Coach Fire In Shikohabad/Image Credit: X Handle
Train Coach Fire In Shikohabad: फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा कोच जल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉट सर्किट को माना जा रहा है।
इतना ही नहीं आग लगने के बाद कोच के अंदर रखे सिलेंडर में भी जोरदार ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। कोच में आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिलते ही रेलवे की आपातकालीन टीमें और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। (Train Coach Fire In Shikohabad) सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन के अन्य डिब्बों को अलग कर दिया गया, ताकि आग आगे न फैल सके। फिलहाल आग बुझाने और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है।
Train Coach Fire In Shikohabad: मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक मेंटेनेंस मशीन का इस्तेमाल रेलवे के पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मचारी ट्रैक से जुड़े काम के दौरान यात्रा और रहने के लिए करते हैं। शनिवार को यह मशीन शिकोहाबाद स्टेशन के रेलवे माल गोदाम के पास खड़ी थी। इसी मशीन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
फिरोज़ाबाद : शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक तेज धमाका हुआ, उसके बाद कोच में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रेन का डिब्बा धू धू कर जल गया।
बताया जा रहा है कि कोच के अंदर सिलेंडर रखा जिसके ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ। दमकल की गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटी।… pic.twitter.com/PI8HsIxaR8
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-