वाराणसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
वाराणसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
वाराणसी/लखनऊ, 3 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मंगलवार रात एक लाख रुपये का इनामी एक बदमाश मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मारा गया बदमाश सुपाड़ी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देता था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि चौबेपुर क्षेत्र में बरियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ तब हुई जब विशेष कार्य बल की एक टीम ने उर्वरक व्यापारी महेंद्र गौतम की हत्या के आरोपी कथित शार्पशूटर बनारसी यादव को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि यादव गोलीबारी के दौरान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाषा राजकुमार संतोष
संतोष

Facebook


