सहारनपुर (उप्र), 16 सितम्बर (भाषा) सहारनपुर जिले के गागलहेडी थानाक्षेत्र में देहरादून रोड स्थित एक फैक्टरी में बुधवार को 30 वर्षीय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आज फैक्टरी में काम के दौरान आकाश अचानक करंट लग गया जिसके बाद उसके साथी उसे आनन फानन में अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
थाना प्रभारी धमेन्द्र कुमार ने बताया कि आकाश की शादी अभी डेढ साल पहले हुई थी और बीस दिन पहले ही वह अपने बेटे का पिता बना था ।
आकाश के पिता राकेश की भी करीब डेढ साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद आकाश के ऊपर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। उसके परिवार में तीन भाई, एक विवाहित बहन, पत्नी एवं पुत्र हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार