Saharanpur Crime News: शादी और नौकरी का झांसा देकर मिटाई हवस, फिर कर दिया ये बड़ा कांड, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Ads

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले में युवती को नौकरी दिलाने और शादी झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 07:51 PM IST

Saharanpur Crime News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • सहारनपुर जिले में शादी और नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म।
  • वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था आरोपी।
  • पुलिस ने आरोपी युवक को बहादराबाद के गोविंदपुर गांव से किया गिरफ्तार।

Saharanpur Crime News: सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवती को नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंगोह थाना के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय युवती की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना इलाके के गोविंदपुर निवासी शेखर के तौर पर हुई है। उसे गंगोह पुलिस की एक टीम ने पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Saharanpur Crime News: पुलिस के मुताबिक, युवती ने तीन जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि शेखर ने शादी और नौकरी का झूठा वादा करके उससे दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को बहादराबाद के गोविंदपुर गांव से शेखर को गिरफ्तार किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-