Jabalpur Student Suicide News || Image- IBC24 News File
Jabalpur Student Suicide News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के 4th ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक छात्र की पहचान ओम पाण्डेय के रूप में हुई है। छात्र प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल के कमरे में उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
Jabalpur Student Suicide News: बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा में कम नंबर आने के बाद से निराश था और डिप्रेशन में था। हालांकि, उसकी मौत की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-