एक मोटरसाइकिल कार की चपेट में आयी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

एक मोटरसाइकिल कार की चपेट में आयी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

एक मोटरसाइकिल कार की चपेट में आयी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: April 6, 2022 8:35 pm IST

मथुरा (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर एक एक मोटरसाइकिल के कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी।

पुलिस उपाधीक्षक नेत्र पाल सिंह ने कहा, ‘दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’

कुसुम (32) और उनकी बेटी कुमकुम (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुसुम के पति अरुण कुमार (35) को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त अरूण कुमार ही मोटरसाइकिल चला रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार यह परिवार राजगढ़ी गांव एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है । कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गयी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में