हाथरस जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति एक युवक ने की क्षतिग्रस्त

हाथरस जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति एक युवक ने की क्षतिग्रस्त

हाथरस जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति एक युवक ने की क्षतिग्रस्त
Modified Date: September 16, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: September 16, 2026 5:21 pm IST

हाथरस (उप्र), 16 सितम्बर (भाषा) हाथरस जिले के कोतवाली नगर थानाक्षेत्र में बुर्ज वाला कुआं के पास भगवान श्री परशुराम की मूर्ति के फरसा एवं धनुष को एक युवक ने कथित रूप पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बुर्ज वाला कुआं के पास स्थित भगवान श्री परशुराम की मूर्ति के फरसा एवं धनुष क्षतिग्रस्त पाये गये हैं तथा सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार युवक मूर्ति पर पत्थर मार कर जाता दिखाई दे रहा है।

कुशवाहा ने कहा कि इस युवक का पता करने के लिये पुलिस के पांच दल लगाये गये हैं।

इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को खंडित किया जाना बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसा करने वालों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इधर प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) हिमांशु माथुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सादाबाद) योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने लोगों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में