पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करने के प्रयास में एक युवक की मृत्यु, एक घायल

पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करने के प्रयास में एक युवक की मृत्यु, एक घायल

पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करने के प्रयास में एक युवक की मृत्यु, एक घायल
Modified Date: August 4, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: August 4, 2026 7:19 pm IST

सहारनपुर (उप्र), चार अगस्त (भाषा) सहारनपुर जिले के गंगोह थानाक्षेत्र में वर्षा के कारण पलट गये एक ट्रैक्टर को सीधा करने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में जान गंवाने वाले युवक के भाई जाहिद ने बताया कि उसका भाई जहीर हसन मंगलवार को खेत में फंसे पराली लदी ट्रैक्टर निकालने गया था ।

जाहिद ने कहा कि इसी बीच, ट्रैक्टर पूरी तरह पलट गया तथा जहीर और उसका साथी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जहीर हसन (35) को मृत घोषित कर दिया, जबकि इरशाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में