उप्र में करंट लगने से एक युवक की मौत

उप्र में करंट लगने से एक युवक की मौत

उप्र में करंट लगने से एक युवक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 30, 2021 3:34 pm IST

बलिया, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बनाये जा रहे एक पंडाल में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भांटी गांव में सुबह रिकेश (18) श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर झांकियां सजाने के लिए अन्य युवकों के साथ पंडाल का निर्माण कर रहा था कि इसी दौरान करंट लगने से वह झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि रिकेश को तुरंत सिकंदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं आनन्द

मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में