आप का ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ मार्च हाथरस पहुंचा; संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोला

आप का ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ मार्च हाथरस पहुंचा; संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोला

आप का ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ मार्च हाथरस पहुंचा; संजय सिंह ने सरकार पर हमला बोला
Modified Date: April 5, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: April 5, 2026 3:50 pm IST

हाथरस (उप्र) पांच अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में आगरा से मथुरा तक निकाली जा रही ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा रविवार को हाथरस पहुंची।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि देश में रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है।

सिंह ने कहा कि “इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी के मुद्दे को उठाना और जाति धर्म के नाम पर फैलाई जा रही नफरत को दूर करना है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की लंबी कतार खड़ी हो चुकी है। प्रदेश का नौजवान मेहनत करके इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, अलीगढ़ विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों से पढ़ाई पूरी करता है, लेकिन जब वह नौकरी की मांग करता है तो उसे लाठी और मुकदमों का सामना करना पड़ता है।

आप सांसद ने कहा कि “प्रदेश में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षामित्र भी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा किसान बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है, वहीं रेहड़ी-पटरी वाले लोगों की दुकानों को उजाड़ दिया जाता है।”

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ‘रोजगार दो, वरना हर महीने 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दो’ का नारा दे रही है।

उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर होने वाला भेदभाव बंद होना चाहिए।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल रंजन

रंजन


लेखक के बारे में