रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 15.69 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सहारनपुर के तीतरो थाना क्षेत्र के कस्बा तीतरो निवासी धर्मवीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने दिल्ली छावनी स्थित रक्षा मंत्रालय का बड़ा ठेका दिलाने का भरोसा देकर उससे अलग-अलग माध्यमों से रकम ली।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच में अमित कुमार उर्फ आदित्य राज नामक व्यक्ति का नाम सामने आया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमित कुमार को बुधवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि अमित के बैंक खाते में सात सितंबर 2024 को तीन लाख रुपये और 16 दिसंबर 2024 को आठ लाख रुपये अंतरित किये गये थे।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में अमित कुमार ने धर्मवीर से ठेका दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर की अदालत ने कुमार के खिलाफ 16 जून 2026 को गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pmउप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद
30 Sept 2026 | 8:27 pm