‘जनता दर्शन’ में आदित्यनाथ ने लोगों को दिया भरोसा, हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

'जनता दर्शन' में आदित्यनाथ ने लोगों को दिया भरोसा, हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

‘जनता दर्शन’ में आदित्यनाथ ने लोगों को दिया भरोसा, हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
Modified Date: May 6, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: May 6, 2026 11:58 am IST

गोरखपुर (उप्र), छह मई (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि सरकार इलाज कराने में भरपूर मदद करेगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 फरियादियों से मुलाकात की और उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए आदेश दिये कि सभी समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद निस्तारण होना चाहिए।

जनता दर्शन में हर बार की तरह बुधवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा, साथ ही भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल से इलाज पर होने वाले खर्च का अनुमान मिलते ही विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।

भाषा सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में