Gwalior Crime News: मोमोस के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने सरेआम मार दी युवक को गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Gwalior Crime News: ग्वालियर में मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

Gwalior Crime News: मोमोस के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने सरेआम मार दी युवक को गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Gwalior Crime News/Image Credit: File

Modified Date: August 28, 2026 / 08:04 am IST
Published Date: August 28, 2026 8:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • मृतक युवक विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री का भाई है।
  • इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Gwalior Crime News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुस्साए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे की है।

क्या है पूरा मामला?

दअरसल गुरुवार रात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे पर 25 साल के विवेक मीणा की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विहिप के जिला सह मंत्री चेतन मीणा का भाई है। बताया जा रहा है कि विवेक मीणा निवासी नई सड़क बावन पाएगा ब्लैकिंट में काम करता था और ऑफिस के पास आनंद नगर चौराहे पर मोमोज खाने पहुंचा था। वहां कुछ लड़के मोमोज खा रहे थे और पैसे दिए बिना जाने लगे। दुकानदार से उनकी बहस होने लगी। विवेक ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि मोमोज खाए हैं तो पैसे देने पड़ेंगे। इसी बात को लेकर बदमाशों से उसका मुंहवाद हो गया। (Gwalior Crime News) विवाद बढ़ने पर 3 से 4 की संख्या में बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने विवेक की कनपटी पर हथियार रखकर गोली चला दी। गोली लगते ही विवेक की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Gwalior Crime News:  खबर मिलते ही बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। लेकिन गुस्साए परिजनों ने इनकार कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पर भीड़ ने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस समय पर नहीं आने पर गुस्साई भीड़ ने एंबुलेंस का कांच फोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को सीधे बहोड़ापुर थाने के सामने ले आए और थाने के सामने शव रखकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

मृतक के परिचित पप्पू राठौर ने बताया कि, हमारे विश्व हिंदू परिषद के जिला शाह मंत्री चेतन मीणा के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या की है। विवेक मीणा ब्लैकिंट में काम करता था और ऑफिस के पास आनंद नगर चौराहे पर मोमोज खाने पहुंचा था। वहां कुछ लड़के मोमोज खा रहे थे और पैसे दिए बिना जाने लगे। दुकानदार से उनकी बहस होने लगी। (Gwalior Crime News) विवेक ने दुकानदार का पक्ष लेते हुए कहा कि मोमोज खाए हैं तो पैसे देने पड़ेंगे। इसी बात को लेकर बदमाशों से उसका मुंहवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर 3 से 4 की संख्या में बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने विवेक की कनपटी पर हथियार रखकर गोली चला दी। हम चाहते हैं जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Gwalior Crime News: बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि, मामूली कहासुनी पर बदमाशों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गुस्साए विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर चौराहे का है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.