CG Weather Update Today: रक्षाबंधन पर रोड़ा बनेगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update Today: रक्षाबंधन पर रोड़ा बनेगी बारिश, प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today/image: AI Generated

Modified Date: August 28, 2026 / 07:24 am IST
Published Date: August 28, 2026 7:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है।
  • छत्तीसगढ़ की तो यहां शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
  • वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

CG Weather Update Today: रायपुर: देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान है जिसके वजह से ही बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वर्तमान में दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। (CG Weather Update Today) इसके असर से बारिश की गतिविधियों में तेजी बनी हुई है और अगले 24 घंटे मॉनसून सक्रिय रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में इस बार हुई कितनी बारिश

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की चाल खेती-किसानी और जल स्रोतों के लिहाज से बेहद राहत जनक बनी हुई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 अगस्त 2026 तक की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश भर में औसतन 783.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की 10 वर्षों की औसत बारिश (791.1 मिमी) का लगभग 99 प्रतिशत है। चालू मानसून सत्र में आज प्रदेश का औसत दैनिक वर्षा का आंकड़ा 15.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जमकर हुई बारिश

​प्रदेश में बारिश का वितरण क्षेत्रवार काफी विविध रहा है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां बादल खुलकर बरसे हैं, वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार अब भी औसत से पीछे चल रही है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो राज्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 168.3 फीसदी (1019.9 मिमी) बारिश के साथ पहले पायदान पर है, जबकि बलरामपुर 150.6 फीसदी (1028.1 मिमी) और महासमुंद 133.2 फीसदी (943.3 मिमी) के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

​दूसरी ओर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब तक सामान्य की तुलना में सबसे कम 64.7 प्रतिशत (662.0 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह सुकमा में 65.8 फीसदी (726.0 मिमी) और बीजापुर में 67.0 फीसदी (973.8 मिमी) ही वर्षा दर्ज की गई है।

किस संभाग में हुई कितनी बारिश

CG Weather Update Today: संभागवार जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो मैदानी और मध्य क्षेत्र के रायपुर में 819.9 मिमी (127.7%), गरियाबंद में 918.1 मिमी (122.9%), बलौदाबाजार में 848.6 मिमी (116.5%), धमतरी में 783.5 मिमी (105.2%), बिलासपुर में 827.9 मिमी (108.7%), मुंगेली में 841.5 मिमी (120.3%), जांजगीर-चांपा में 936.3 मिमी (113.4%), सक्ती में 788.6 मिमी (107.1%), कोरबा में 852.4 मिमी (100.7%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 805.5 मिमी (106.3%), दुर्ग में 617.2 मिमी (105.8%), राजनांदगांव में 672.1 मिमी (101.7%) और बालोद में 831.9 मिमी (114.8%) बारिश दर्ज की जा चुकी है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 863.3 मिमी (117.9%) और सूरजपुर में 885.2 मिमी (108.3%) बारिश हुई है। हालांकि रायगढ़ (801.7 मिमी – 96.9%), कोरिया (686.1 मिमी – 94.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (551.1 मिमी – 98.0%), कबीरधाम (538.3 मिमी – 88.9%), दंतेवाड़ा (901.3 मिमी – 86.6%), जशपुर (658.5 मिमी – 85.7%), बेमेतरा (462.0 मिमी – 79.9%), सरगुजा (469.8 मिमी – 77.9%), कोण्डागांव (686.4 मिमी – 76.7%), बस्तर (709.7 मिमी – 70.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (640.5 मिमी – 69.3%) में बारिश की कुल मात्रा अब भी सामान्य औसत से कम बनी हुई है। नारायणपुर में जरूर 1089.3 मिमी वर्षा के साथ 111.5 प्रतिशत का आंकड़ा हासिल हुआ है।हिंदी समाचार

बीते 24 घंटों के भीतर बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 59.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बालोद में 30.0 मिमी, गरियाबंद में 29.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 29.6 मिमी, कोण्डागांव में 29.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 29.3 मिमी, राजनांदगांव में 28.0 मिमी और बीजापुर में 26.8 मिमी पानी बरसा। प्रदेश में समग्र रूप से 99 फीसदी औसत बारिश हो जाने से खरीफ फसलों की स्थिति मजबूत हुई है और प्रमुख नदी-नालों तथा बांधों में जलस्तर सुरक्षित बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.