सहायक अध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज

सहायक अध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज

सहायक अध्यापक पर लगा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज
Modified Date: March 5, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: March 5, 2026 10:17 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) सुलतान जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र में एक सरकारी विद्यालय के सहायक अध्यापक पर सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्या को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं तथा रिपोर्ट आते ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अध्यापक गिरजेश सिंह करीब पांच महीने से विद्यालय में कार्यरत है।

पीड़िता के पिता ने दो दिन पहले पुलिस में शिकायत की थी। लड़की के पिता द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार, 23 फ़रवरी को स्कूल के सहायक अध्यापक गिरजेश सिंह उसकी बेटी को वाशरूम के पीछे ले जाकर उसके शरीर को अनैतिक रूप से छूने लगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार छात्रा के विरोध करने पर सहायक अध्यापक ने उसे जातिसूचक अपशब्द कहते हुए धमकी दी।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बच्ची सातवीं कक्षा में पढ़ती है और वह मंदबुद्धि है।

इस बीच आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने भी कहा है कि यह अध्यापक अक्सर लड़कियों को गलत तरीके से छूता है और उनके साथ बदतमीजी करता है एवं ऐसा पिछले एक महीने हो रहा है। एक अन्य छात्रा ने भी कहा कि यह अध्यापक अधिकतर विद्यार्थियों के साथ अनुचित व्यवहार करता रहता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आर के चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में