बिजनौर में आरएसएस पदाधिकारी और पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर में आरएसएस पदाधिकारी और पड़ोसी के घर में घुसकर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) बिजनौर जिले के पुराने धामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता तथा उनके पड़ोसी पर कथित रूप से घर में घुसकर हमला करने को लेकर अन्य समुदाय के युवक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुराने धामपुर में शनिवार सुबह करीब चार बजे उसी इलाके के शोएब ने अपने परिजनों के साथ अमित शर्मा और उनके पड़ोसी आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के घरों में घुसकर हमला किया।
उन्होंने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों घरों में तोड़फोड़ भी की। शर्मा ने आरोप लगाया कि हमलावर घर से 4.75 लाख रुपये नकद और गहने लूटकर ले गये।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने बताया कि कानून की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने कहा, ‘‘आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।’’
भाषा सं आनन्द
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


