मकान ढहने से एक बच्ची की मौत, चार बच्चों समेत छह लोग घायल
मकान ढहने से एक बच्ची की मौत, चार बच्चों समेत छह लोग घायल
मुजफ्फरनगर (उप्र), छह अगस्त (भाषा) जिले में भारी बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मकान ढहने से एक वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई, जबकि चार बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पहली घटना बुढ़ाना पुलिस थाना अंतर्गत हबीबपुर गांव में घटी जहां एक मकान की छत ढह गई जिसमें एक साल की बच्ची सावनी की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी मां संगीता (30) और दो बच्चे- लैविश (8) एवं दिव्या भारती (5) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंह ने कहा कि दूसरी घटना हुसैनपुर कलां गांव में घटी जहां भारी बारिश से मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें दो बच्चे शामिल हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं राजेंद्र
संतोष
संतोष

Facebook


