Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला के दरबार को बम से उड़ाने की साजिश, पाकिस्तानियों से संपर्क रखने वाला सुहैल गिरफ्तार, ऐसे हो रही थी पूरी प्लानिंग
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला के दरबार को बम से उड़ाने की साजिश, पाकिस्तानियों से संपर्क रखने वाला सुहैल गिरफ्तार, ऐसे हो रही थी पूरी प्लानिंग
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला के दरबार को बम से उड़ाने की साजिश, पाकिस्तानियों से संपर्क रखने वाला सुहैल गिरफ्तार, ऐसे हो रही थी पूरी प्लानिंग / image: X
- राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश का दावा
- 20 वर्षीय सुहैल की कर्नाटक से हुई गिरफ्तारी
- मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच जारी
अयोध्या: Ayodhya Ram Mandir पूरे भारत का आस्था का केंद्र माने जाने वाले राम मंदिर में दान चोरी का मामला अभी थमा नहीं कि एक और बड़ा मामला सामने आ गया है। मुस्लिम युवक के खतरनाक मनसूबे का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल एनआईए और एटीएस ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश का भांडाफोड़ किया है और एक आतंकी को कर्नाटक के दावणगेरे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नलंबर और कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और हथियारों के साथ फोटोग्राफ्स मिले हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश
Ayodhya Ram Mandir मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश के आरोप में एनआईए, एटीएस और पुलिस ने कर्नाटक के दावणगेरे जिले के हरिहर में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव के सुहैल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। सुहैल फिलहाल हरिहर के पास औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में पेंटर के रूप में काम कर रहा था और सामान्य मजदूर की तरह रहकर अपनी पहचान छिपाए हुए था। आरोपी से एटीएस और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।
आरोपी के मोबाइल से मिले पाकिस्तान के नंबर
वहीं, 20 साल के सुहैल के मोबाइल की जांच के दौरान पाकिस्तान का एक नंबर सेव मिला है, जिन्हें राणा बॉय के नाम से सुरक्षित किया गया था। इन नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत की पुष्टि हुई है। आरोपी के मोबाइल गैलरी में हथियारों के साथ खिचवाए गए कुछ फोटो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम कर्नाटक से थाना गंगोह एक फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर निवासी सुहेल के संबंध में एक ई-मेल भेजी गई है और उसे कर्नाटक में गिरफ्तार किया गया है। मामले में विस्तृत जानकारी मिलने पर जांच-पड़ताल की जाएगी। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि किसी एजेंसी की ओर से सहयोग मांगा जाता है तो स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
साजिश में कई लोगों के शामिल होने की साजिश
सुहैल ने खुलासा किया कि उसके साथ कई अन्य लोग भी साजिश में शामिल हैं। इन सभी लोगों को पाकिस्तान से ही निर्देश मिल रहे थे और अयोध्या के राम मंदिर में धमाकों की साजिश की जा रही थी। पता किया जा रहा है कि सुहैल के अलावा अन्य कौन कौन इस साजिश में शामिल है। माना जा रहा है कि स्लीपर सेल का इस्तेमाल इस काम के लिए किया जा रहा है। आरोपी के मोबाइल की जांच में ये भी खुलासा हुआ कि वह मैमन जट और राणा भाई संगठन का सक्रिय सदस्य है।
ये भी पढ़ें
- Free Fire Max Redeem Codes 25 June: आज का अपडेट आपके लिए लाया है सीक्रेट सरप्राइज, कोड डालते ही फ्री में मिलेगा सब कुछ!
- Karnataka News: दर्शन करने गए थे मंदिर, अचानक थम गई पांच लोगों की सांसें, एक गलती से उजड़ गया पूरा परिवार
- Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

Facebook


