Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह / Image: XVenezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह / Image: X

Modified Date: June 25, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: June 25, 2026 9:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप
  • इमारतें ढहीं, सुनामी अलर्ट जारी
  • राहत और बचाव अभियान शुरू

काराकस: Venezuela Earthquake Live Video वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के भीतर 13 किलोमीटर की गहराई में था। यह जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है। यूएसजीएस ने ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता के दूसरे और अधिक शक्तिशाली भूकंप की सूचना दी। इस भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक

Venezuela Earthquake Live Video ये भूकंप एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने द्वीप क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की। हालांकि, प्यूर्टो रिको के लिए पहले जारी किया गया अलर्ट बाद में वापस ले लिया गया। काराकस में भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं तो लोग घबराकर बाहर निकल आए और लंबे समय तक खुले स्थानों पर रहे। इमारतों की पूरी-की-पूरी दीवारें ढह जाने के बाद कई लोगों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी उठते दिखाई दिए। ये ऐसे व्यस्त क्षेत्र हैं, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों में काफी चहल-पहल रहती है।

 

‘‘स्थिति चिंताजनक’’ बनी हुई है

गृह मंत्री दियोस्दादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए होंगे। उन्होंने बताया कि काराकस के अल्टामिरा इलाके में मकानों और इमारतों के ढहने के कारण ‘‘स्थिति चिंताजनक’’ बनी हुई है तथा कई लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंने वाहन चालकों से एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रास्ता देने की अपील की। काबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, “हम समझते हैं कि लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं, लेकिन हम निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।”

 

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील

उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क में रहें और यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।” काराकस के निवासी रॉबर्टो डमास ने कहा, “इमारत सचमुच एक ओर से दूसरी ओर हिल रही थी। यह किसी अविश्वसनीय दृश्य जैसा था। भूकंप के झटके बेहद शक्तिशाली थे। हम सड़क पर चल रहे थे और झटकों के कारण डगमगाने लगे। घर के भीतर रखा लगभग सारा सामान गिर गया। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।”

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"