Ayodhya Rare Manuscripu Found: श्रीराम की नगरी अयोध्या में मिली 200 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि.. अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को सौंपने की तैयारी, आप भी देखें तस्वीर
Ayodhya Rare Manuscripu Found: अयोध्या में 200 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि मिली, देवनागरी लिपि में लिखी धरोहर संग्रहालय को सौंपने की तैयारी।
Ayodhya Rare Manuscripu Found || ANI News File
- अयोध्या में मिली 200 साल पुरानी पांडुलिपि
- देवनागरी लिपि का दुर्लभ ऐतिहासिक
- नमूना संग्रहालय में संरक्षण की तैयारी
अयोध्या: रामलला के धाम, अयोध्या में देवनागरी लिपि में लिखी गई एक दुर्लभ पांडुलिपि मिली है। इस लिपि के लगभग 200 साल पुराने होने का अनुमान है। इसे जल्द ही संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय को सौंप दिया जाएगा। (Ayodhya Rare Manuscripu Found) अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह पांडुलिपि 150 से 200 साल पुरानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि, नागरी से देवनागरी में विकसित हुई यह लिपि, आधुनिक लेखन की तुलना में अक्षर निर्माण में अलग तरह की दिखाई पड़ रही है, जिसमें पुराने अक्षरों के आधार खुले होते हैं और स्वर चिह्न जुड़े होते हैं।
#WATCH | Ayodhya, UP: A rare manuscript written in Devanagari script, believed to be around 200 years old found in Ayodhya. These scriptures will soon be handed over to the International Ram Katha Museum for preservation. pic.twitter.com/Xq6WFrCHLe
— ANI (@ANI) April 4, 2026
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सिंह ने कहा, “नागरी लिपि धीरे-धीरे देवनागरी में विकसित हुई। आज अक्षरों का निर्माण अलग तरीके से होता है, जबकि पुरानी लिपि में खुले आधार होते थे और स्वर चिह्न जुड़े होते थे। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि यह पांडुलिपि लगभग 150 से 200 वर्ष पुरानी हो सकती है।”
#WATCH | Ayodhya, UP: Director, International Ram Katha Museum, Sanjeev Kumar Singh says, “… Nagari gradually evolved into Devanagari… Today, letters are formed differently, while the old script had open bases with attached vowel marks. On this basis, I can say that this… pic.twitter.com/DnrTlJPqoq
— ANI (@ANI) April 4, 2026
10 यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा
अयोध्या में पिता की हत्या में वादी मुकदमा नीलम सिंह के खिलाफ फर्जी व भ्रामक खबरें प्रसारित व ब्लैकमेल करने वाले सात यूट्यूबर समेत 10 लोगों के खिलाफ एसीजेएम की अदालत में परिवाद यानी मुकदमा दर्ज हुआ है। (Ayodhya Rare Manuscripu Found) इसकी सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।
वादिनी नीलम सिंह की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि थाना इनायतनगर के पलिया जगमोहन में राम सिंह की हत्या हो गई थी जिसमें पुत्री नीलम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनायतनगर पुलिस मामले में चार्ज सीट भी दाखिल कर चुकी है, इसके बावजूद जनपद के सात यूट्यूबर ने विपक्षियों से मिलकर वादी नीलम सिंह पर ही पिता की हत्या की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर चलाई थी।
इस घटना के बाद नीलम सिंह भी अदालत का दरवाजा खटखटाया और परिवाद यानी मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। (Ayodhya Rare Manuscripu Found) जिसकी सुनवाई 23 अप्रैल को होगी और वादिनी नीलम सिंह का बयान दर्ज होगा, वादी नीलम सिंह भी दहकती खबरें अखबार की संवाददाता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार
पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना
राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट
मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में

Facebook


