Ram Mandir News: राम मंदिर में दान के नाम पर आखिर क्या हुआ था? जांच के बीच सामने आया चौंकाने वाला आरोप, इस संत ने कहा- ‘अविमुक्तेश्वरानंद पहले चोर है’

Ram Mandir News: राम मंदिर में दान के नाम पर आखिर क्या हुआ था? जांच के बीच सामने आया चौंकाने वाला आरोप, इस संत ने कहा- 'अविमुक्तेश्वरानंद पहले चोर है'

Ram Mandir News: राम मंदिर में दान के नाम पर आखिर क्या हुआ था? जांच के बीच सामने आया चौंकाने वाला आरोप, इस संत ने कहा- ‘अविमुक्तेश्वरानंद पहले चोर है’

Ram Mandir News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: June 25, 2026 11:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • अविमुक्तेश्वरानंद पर सोना/दान इकट्ठा करने का आरोप
  • गोविंदानंद ने पत्र लिखकर जांच की मांग की
  • पहले भी मानहानि और सोना गायब होने के मामले में आरोप लगे

अयोध्या: Ram Mandir News  उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी प्रकरण को छह दिनों तक खंगालने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर भी आरोप लगे हैं और जांच की मांग की है।

Ram Mandir News अब स्वामी गोविंदानंद सरस्वती का आरोप है कि राम मंदिर के नाम पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक हजार गांवों से सोना/दान इकट्ठा किया। मैंने SIT को लेटर लिखकर इसकी जांच की मांग की है। पहले भी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बयानबाजी करते रहे और उन्हें फ्रॉड बताते रहे गोविंदानंद सरस्वती का कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद पहले चोर हैं।

‘दो साल पहले भी की थी शिकायत’

26 जून 2024 को, ठीक दो साल पहले, हमने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बारे में सभी मुख्यमंत्री, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और SHO अयोध्या को एक पत्र लिखा था, जिसमें दावा किया गया था कि वह धन इकट्ठा कर रहे हैं। हमने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अवैध लूटपाट के इन सभी सबूतों के बारे में खुद चंपत राय को फोन किया और हमें लिखा। हम एसआईटी लोगों को सूचित करना चाहते हैं कि यह पहली बार नहीं है; हम पहले ही आपसे शिकायत कर चुके हैं।

कौन हैं गोविंदानंद सरस्वती?

ज्योतिर्मठ ट्रस्ट से जुड़े स्वामी गोविंदानंद सरस्वती भी स्वामी स्वरूपानंद के दीक्षित शिष्य हैं। वह लंबे समय से अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बयान देते रहे हैं और उन्हें फर्जी बताते रहे हैं। अगस्त 2024 में अविमुक्तेश्वरानंद ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। राम मंदिर से पहले केदारनाथ से सोना गायब होने के मामले पर भी गोविंदानंद ने अविमुक्तेश्वरानंद को घेरा था औऱ आरोप लगाए थे कि वह देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।