Balrampur Heavy Rain 9 deaths: बलरामपुर में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त /image: AI Generated
बलरामपुर। Balrampur Heavy Rain 9 deaths: UP में तेज आंधी और बारिश के कारण कई लोगों की जान जाने की दुखद खबर सामने आई है। खराब मौसम और तूफान के कारण पेड़ गिरने, दीवारों के ढहने और बिजली गिरने से मां-बेटे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
प्रदेश में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है, कहीं नदी नालें उफान पर है तो कहीं सड़कें ही पानी में डूब गई है, जिससे आवागमन बाधित है। अगर बात की जाए बारिश से मौतों की तो बलरामपुर जिले में पिछले तीन दिनों में बारिश और तेज आंधी ने भारी नुकसान किया है और पिछले 24 घंटे के भीतर मां-बेटे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
Balrampur Heavy Rain 9 deaths अधिकारियों ने बताया कि जिले में हजारों की संख्या में पेड़ टूट कर गिर गए हैं और धान और गन्ने की फसल बुरी तरीके से प्रभावित हुई है। जिले के अलग-अलग इलाकों में 500 से अधिक बिजली के खंभे टूट कर गिर गए जिसके कारण पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। जिला प्रशासन ने आपदा को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
जिलाधिकारी विपिन जैन ने रविवार को बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि फसलों के नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीम गठित की गई है। जैने ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है।
Balrampur Heavy Rain 9 deaths जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विगत 48 से 72 घंटे के दौरान हुई अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत राहत कार्यों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि किसान फसल बीमा के अंतर्गत अपनी फसल के नुकसान की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14447 पर भी दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राप्ती नदी के जलस्तर एवं जल प्रवाह की निरंतर निगरानी की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें