Balrampur Murder Case | Photo Credit: AI
बलरामपुर: Balrampur Murder Case उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार शाम एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ शव बरामद किए गए। (Balrampur Family Mystery Case) पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि झोहन्ना गांव स्थित एक घर में बजरंगी (28), उसकी पत्नी कोमल गिरी (25), उनके 10 माह के पुत्र जयदीप और तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा के खून से लथपथ शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि शवों के पास एक अवैध देशी तमंचा मिला, जिसे मृतक के भाई ने पुलिस को सौंप दिया है।
Balrampur Murder Case एसपी ने कहा कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा अपराह्न तीन बजे के बाद रिकॉर्डिंग बंद कर चुका था। कमरे से खून से सनी एक कैंची भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने पुलिस को एक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया है, जिसमें आत्महत्या की ओर संकेत करने वाली सामग्री मौजूद है। एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बजरंगी, कोमल और उनकी पुत्री के शव खून से लथपथ मिले, जबकि शिशु पुत्र के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। पुलिस के अनुसार, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।