राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावसथा में चली गई है भाजपा : अखिलेश
राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावसथा में चली गई है भाजपा : अखिलेश
लखनऊ, 15 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में अब ‘आत्मा’ नहीं बची है और वह सियासी रूप से विक्षिप्त अवस्था में चली गई है।
यादव ने यहां एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुकृत्यों के कारण अयोध्या और राममंदिर पर चढ़ावा चोरी का काला दाग लग गया है।
उन्होंने कहा, ”चढ़ावा-चंदा-दान चोरी उजागर होने के बाद से भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के काले कारनामों से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। भाजपा में इससे बदहवासी छा गई हैं। जनता का ध्यान अपने पाप से भटकाने के लिए अब बचकाने बयान दिए जा रहे हैं। इससे जनता में भाजपाइयों और उनके संगी साथियों के खिलाफ गुस्सा और बढ़ता जा रहा है।”
यादव ने कहा कि सच तो यह है कि एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई ‘आत्मा नहीं बची’ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शरीर पर धर्म-धन चोरी के अनगिनत असाध्य जख्म उभर आए हैं और पार्टी राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावसथा में चली गई है।
भाषा सलीम जोहेब
जोहेब

Facebook


