प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता शुरू करेंगे ‘सेवा समर्पण अभियान’

Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 17, 2021 11:29 am IST

वाराणसी, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को 71वें जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता ‘सेवा समर्पण अभियान’ शुरू करेंगे।

काशी क्षेत्र के संगठन प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन पर आज से 21 दिन तक लागतार 71 आयोजन किये जायेंगे और सात अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता ‘सेवा समर्पण अभियान’ चलाएंगे।

ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अस्सी घाट पर मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी, मंदिरों में दीपोत्सव के साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कि जाएगी।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

लेखक के बारे में