कौशांबी में सड़क किनारे पाया गया एक महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

कौशांबी में सड़क किनारे पाया गया एक महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

कौशांबी में सड़क किनारे पाया गया एक महिला का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
Modified Date: May 15, 2026 / 03:35 pm IST
Published Date: May 15, 2026 3:35 pm IST

कौशांबी (उप्र), 15 मई (भाषा) कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक महिला का शव पाया गया जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार स्थित एक स्कूल के पास 40 वर्षीया महिला का शव सड़क किनारे पाया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के अलावा फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतका के हाथों में मेहंदी लगी है और उसके शरीर पर अंगूठी और बिछिया जैसे आभूषण भी पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने तथा शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।

भाषा सं आनन्द मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में