उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्कूल परिसर में मिला लापता लड़के का शव

उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्कूल परिसर में मिला लापता लड़के का शव

उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्कूल परिसर में मिला लापता लड़के का शव
Modified Date: June 1, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: June 1, 2026 8:36 am IST

चंदौली (उप्र), एक जून (भाषा) चंदौली जिले के धीना क्षेत्र में अपने घर से लापता हुए पहली कक्षा के एक छात्र का शव रविवार को एक सरकारी स्कूल परिसर में मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के कजरारा गांव का रहने वाला कार्तिक (छह) रविवार सुबह अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि उसके परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान वे गांव के पास में स्थित सरकारी स्कूल परिसर में उसे ढूंढने गए तो वहां उन्हें कार्तिक का शव मिला।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में