बुलंदशहर में लापता बुजुर्ग का शव बरामद
बुलंदशहर में लापता बुजुर्ग का शव बरामद
बुलंदशहर (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) बुलंदशहर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक लापता बुजुर्ग का शव रविवार को सलेमपुर इलाके में बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त प्रह्लाद सिंह (65) के रूप में हुई है और वह पिछली सात फरवरी को लापता हो गए थे। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
परिजनों के मुताबिक, सिंह सुबह घर से अहमदगढ़ के लिए निकले थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज मिली जिसमें दिखाई दे रहा था कि प्रह्लाद सिंह अपने घर के पास ही परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से बस अड्डे गए और वहां से टिकट लेकर अहमदगढ़ के लिए रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि रविवार को सलेमपुर क्षेत्र में एक शव बरामद हुआ था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम
नोमान
नोमान

Facebook


