कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कुशीनगर (उप्र), चार अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव शनिवार सुबह पेड़ से लटका मिला।
कसया थाना प्रभारी अभय मिश्र ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है, इसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर तीर्थराजनगर चौराहे के पास एक पेड़ में बंधी रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पुराना लग रहा है।
युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
भाषा सं आनन्द शफीक
शफीक

Facebook


