Bank Holiday: बैंक जाने से पहले रुकिए! अगले हफ्ते 4 दिन तक SBI, HDFC समेत कई बैंक रहेंगे बंद, पूरी छुट्टी लिस्ट देखकर ही बनाएं अपना प्लान!

Bank Holiday: देश में अगले हफ्ते 25 से 28 जून 2026 तक सरकारी और प्राइवेट बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। यह छुट्टियां मुहर्रम, वीकेंड और क्षेत्रीय अवकाशों के कारण है। इसलिए ग्राहक किसी भी बैंकिंग संबंधी काम कराने से पहले RBI का हॉलिडे कैडेंडर अवश्य चेक कर लें।

Bank Holiday: बैंक जाने से पहले रुकिए! अगले हफ्ते 4 दिन तक SBI, HDFC समेत कई बैंक रहेंगे बंद, पूरी छुट्टी लिस्ट देखकर ही बनाएं अपना प्लान!

(Bank Holiday/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 21, 2026 / 11:05 am IST
Published Date: June 21, 2026 11:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • जून 2026 में बैंकिंग पर कई छुट्टियों का असर
  • अगले हफ्ते 25 से 28 जून तक बैंक बंद रहेंगे
  • छुट्टियों की वजह मुहर्रम, शनिवार और रविवार हैं

नई दिल्ली: Bank Holiday: देश में प्राइवेट और सरकारी सेक्टर के बैंक आने वाले हफ्ते यानी 22 जून से 28 जून 2026 के बीच कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान कुल चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय अवकाश को मिलाकर कुल 11 छुट्टियों की सूची जारी की है। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार भी शामिल हैं।

किन-किन दिनों में बैंक रहेंगे बंद

RBI कैलेंडर के अनुसार अगले हफ्ते 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून को बैंक बंद रहेंगे। 25 और 26 जून को मुहर्रम के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 26 जून को कई प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 जून को चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 28 जून को रविवार होने के कारण भी छुट्टी रहेगी।

RBI हॉलिडे कैलेंडर और राज्यवार छुट्टियां

RBI द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं जबकि कुछ केवल राज्यों तक सीमित होती हैं। उदाहरण के लिए 25 जून को विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। जबकि 26 जून को कई राज्यों और बड़े शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी तरह 29 जून को शिमला में गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे और 30 जून को आइजोल में क्षेत्रीय अवकाश रहेगा।

शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां

RBI के नियमों के अनुसार सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं। जून 2026 में 7, 14, 21 और 28 जून को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 जून को दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसलिए इस महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहने की स्थिति बनेगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक पैसे भेजने, भुगतान करने और बैलेंस चेक करने जैसे काम आसानी से कर सकेंगे। हालांकि कभी-कभी मेंटेनेंस के कारण कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं। जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।