तेंदुए के हमले में हुई एक लड़के की मौत
तेंदुए के हमले में हुई एक लड़के की मौत
बिजनौर (उप्र), चार अगस्त (भाषा) बिजनौर जिले में अपने माता-पिता के साथ जंगल से घर लौट रहे एक लड़के की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वन रेंजर सचिन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि नगीना देहात के सिगनीवाला गांव में सोमवार देर शाम आठ वर्षीय रवि अपने माता-पिता के साथ खेत से घर लौट रहा था, तभी अचानक आया तेंदुआ उसे दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया।
उन्होंने बताया कि शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब खेत में गये तो वहां रवि गंभीर रूप से घायल था और उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया जा रहा है।
भाषा सं. सलीम राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


