Telecom Rules News: SIM कार्ड यूजर्स सावधान! अगर आपके नाम पर भी कोई और चला रहा है सिम, तो भरना पड़ सकता है 50 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..
Telecom Rules News: SIM कार्ड यूजर्स सावधान! अगर आपके नाम पर भी कोई और चला रहा है सिम, तो भरना पड़ सकता है 50 लाख का जुर्माना, जानिए क्यों..
Telecom Rules News | Photo Credit: AI
- फर्जी सिम पर सख्ती
- भारी जुर्माना और जेल का प्रावधान
- अपने नाम पर जारी नंबरों की जांच करें
नई दिल्ली: Telecom Rules News कई बार ऐसा होता है कि हमारे नाम पर जारी सिम कार्ड कोई रिश्तेदार या दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा होता है। वहीं, कुछ लोग सिम खरीदते समय अपनी आईडी दे देते हैं और बाद में उस सिम के बारे में भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपके नाम पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर चल रहा है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। (SIM Card Rules India) दूरसंचार विभाग ने एक सख्त चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया कि अगर आपके नाम वाले सिम से कोई भी गलत काम होता है, तो कानून का ऐसा डंडा चलेगा कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे
50 लाख तक का भारी-भरकम जुर्माना
Telecom Rules News दरअसल, दूरसंचार विभाग ने 21 सितंबर को एक एडवाइजरी जारी किया है। जिसमें उन्होंने साफ लिखा है कि अगर कोई फर्जी तरीके से सिम लेता है, टेलीकॉम पहचान के साथ छेड़छाड़ करता है या फिर मोबाइल के IMEI नंबर को बदलता है, तो अब खैर नहीं। नए टेलीकॉम एक्ट के तहत ऐसे मामलों में ₹50 लाख तक का भारी-भरकम जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है। सरकार ने सलाह दी है कि सभी नागरिक संचार साथी पोर्टल या एप पर जाकर तुरंत चेक करें कि उनकी ID पर बिना जानकारी के कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है।
अपने नाम पर जारी नंबरों की ऐसे करें जांच
सबसे जरूरी बात यह है कि यूजर्स अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की जांच करें। इसके लिए सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल और ऐप में ‘Know Mobile Connections in Your Name’ सुविधा उपलब्ध है। यहां आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं। अगर कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है या जिसकी जरूरत नहीं है, तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी मौजूद है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: मेष, वृषभ, सिंह, तुला और मीन राशि वाले जरूर पढ़ें, आज मिल सकते हैं खास संकेत, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: हामिद के लिए हिंदू ‘कट्टर’! पूर्व उपराष्ट्रपति ने हिंदुओं को बताया दक्षिणपंथ भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, क्या अंसारी के बयान से शुरू होगा नया विवाद?
- State Employees Strike: राज्य के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता? इस दिन प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगे सरकारी कर्मी, जानिए और क्या है उनकी मांगे

Facebook


